ग्रेटर नोएडाः बहुप्रतीक्षित मनी अल्फा 360° समिट 2026 का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में भव्य उद्घाटन हुआ। यह आयोजन भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक व्यापक और भविष्य-केंद्रित मंच के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वित्त, फिनटेक, निवेश, नीति और उभरती तकनीकों से जुड़े अग्रणी व्यक्तियों को एक साथ लाते हुए यह समिट एक ऐसे समग्र मंच के रूप में उभर रहा है, जो भारत के “भविष्य के धन” को देखने और समझने के तरीके को नई दिशा दे रहा है।
इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रहे श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, माननीय कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार। इस अवसर पर कई विशिष्ट गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री राकेश कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA); श्रीमती वंदना त्रिपाठी, IAS, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण; सीए चरणजोत सिंह नंदा, पूर्व अध्यक्ष, ICAI; डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड (IEML); तथा श्री मुकेश गुप्ता, निदेशक एवं स्ट्रैटेजिक एडवाइजर, IEML शामिल रहे।