ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कहा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल लेनदेन काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के स्वरूप में विकसित किया। यह हमारी बढ़ती कार्य क्षमता, कुशलता और विश्वास का प्रमाण है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित मनी अल्फा 360 डिग्री शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यह भारत का एक प्रमुख वित्तीय और फिनटेक शिखर सम्मेलन है। यह कार्यक्रम वित्त, निवेश, धन प्रबंधन, एआई आधारित फाइनेंस और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों को एक मंच पर लाता है।

यह निवेशकों, वित्तीय नेताओं और फिनटेक संस्थापकों के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का केंद्र है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि एक समय था, जब वित्त केवल कागजों से चलता था। लेन-देन का मतलब था लंबी लाइन, धीमी कार्यशैली और लंबी प्रतीक्षा। बैंकिंग पूरी तरह फिजिकल थी। पूंजी सीमित थी और अवसर भी केवल कुछ लोगों तक सीमित थे। आज एक सब्जी बेचने वाला और चाय वाला भी क्यूआर कोड से भुगतान को स्वीकार कर रहा है। दूसरी ओर बड़े-बड़े निवेशक आसानी से वैश्विक स्तर पर पूंजी का आदान-प्रदान कर रहे हैं।नंदी ने कहा कि जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान भी सुनिश्चित हुआ है। यह एक बड़े और ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है। यदि आप अवसर का लाभ नहीं लेंगे तो कोई और ले लेगा। आज बदलाव की गति किसी का इंतजार नहीं करती। यही कारण है कि मनी अल्फा 360 डिग्री जैसे प्लेटफार्म अब विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्य रूप से आवश्यकता बन चुके हैं। आज के दौर में जानकारी सबसे बड़ी ताकत है। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के विकास की चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दूसरी सरकार को घेरा। इस मौके पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार, नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, सीए चरनजोत सिंह नंदा आदि उपस्थित रहे।

Know More: Digital Transactions Surge in India Nandi at Money Alpha 360 Summit डिजिटल इंडिया बढ़ती कार्य क्षमता का प्रमाण : नंद गोपाल नंदी , Noida Hindi News – Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Registration For Money Alpha 360°
17th-19th December 2026
Sponsorship Opportunities
Download Brochure
Download Conference & Networking Brochure

Sponsorship Opportunities PDF

Download Exhibiton Brochure